हतनारा-गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्र हित नारो के साथ छात्र छात्राओं की प्रभात रैली निकाली गई।रैली शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यायल से प्रारम्भ बस स्टैंड अंबा माता चौक ढाबा चौराया पहुची जहा पर अंबा माता चौराहे पर नगर से आर्मी (सैनिक) जवानों द्वारा झंडा वंदन करवाया गया जो कि आकर्षक रहा  छात्र-छात्राओं ने मंच के माध्यम से देश भक्ति गीत व नृत्य पर शानदार प्रस्तुति जहां मुख्य अतिथि ठाकुर देवेंद्र सिंह जी ,सैनिक कुँ.धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया ,सैनिक राकेश पाटीदार एवं ग्रामीण जन अर्जुन पाटीदार मोहन पाटीदार कृष्ण कुमार शर्मा सरपंच भागीरथ पाटीदार मंत्री सुनिता चावड़ा पटवारी कन्हैया लाल आदि उपस्थित रहे