रतलाम 12 जनवरी 2020/ जिले के बाजना तथा सैलाना विकासखंडों में वनाधिकार अधिनियम के तहत दावेदारों को वनाधिकार पत्र वितरण करने के लिए की जा रही कार्रवाई का निरीक्षण सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप केरकेट्टा द्वारा बाजना एवं शिवगढ़ पहुंचकर किया गया। इस दौरान एसडीएम श्रीमती कामिनी ठाकुर, सीईओ जनपद सैलाना श्री बलवंतसिंह नलवाया, सीईओ बाजना भी मौजूद थे।
वन अधिकार अधिनियम के तहत सीईओ श्री केरकेट्टा ने दावेदारों के भौतिक सत्यापन के लिए की जा रही कंप्यूटर कार्रवाई का निरीक्षण किया। उन्होंने क्लस्टर मुख्यालय शिवगढ़ में ग्राम पंचायत सचिवों, जेआरएस तथा कंप्यूटर ऑपरेटरों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। श्री केरकेट्टा ने सैलाना जनपद के ग्राम केलदा तथा बाजना के ग्राम बजरंगगढ़ पहुंचकर वन अधिकार अधिनियम के दावेदारों की भूमिका भी निरीक्षण किया, निर्माणाधीन पीएम आवासों का भी जायजा लिया।
-----------------------
जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक १३ जनवरी को
-----------------------
जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक १३ जनवरी को
रतलाम 12 जनवरी 2020/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि रतलाम जिले में १९ जनवरी रविवार को पल्स पोलियो अभियान का आयोजन किया जाना है। इस संबंध में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक न्यू कलेक्टोरेट कार्यालय पर १३ जनवरी को टीएल बैठक के पश्चात आयोजित की गई है। बैठक में विभिन्न विभागीय अधिकारी तथा लायंस क्लब , रोटरी क्लब आदि के प्रतिनिधि सम्मिलित रहेंगे।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें