SK NEWS रतलाम 7 जनवरी 2020/ एसडीएम सैलाना श्रीमती कामिनी ठाकुर द्वारा अनुभाग क्षेत्र में कुएं में डूबने से मृतक के वारिस को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि आरबीसी 6-4 के तहत स्वीकृत की गई है। ज्ञातव्य है कि विगत 24 अक्टूबर को रानू पिता बाबू निवासी मोरटूका तहसील रावटी की कुएं में डूब जाने से मृत्यु हो गई थी, उसके वारिस के रूप में माता अमरीबाई को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई