SKNEWSरतलाम 3 जनवरी 2020/ लेदर या चमडे की सामग्री का नाम सुनते ही क्रेता के मन में नकली असली का ख्याल आता है। बस इसी ख्याल को विश्वास में बदलने का नाम है टाटा लेदर। विदेशों में निर्यात किए जाने वाले लेदर की सामग्री रोटरी हाल अजंता टाकिज रोड़, रतलाम में खरीददार के सामर्थ्य अनुसार विक्रय के लिए उपलब्ध है। स्वास्थ्य, सौदंर्य और सुंदरता प्रदान करने वाला विशेष कॉटन खंडवा के शिल्पकार के पास आसानी से मिल रहा है।
संत रविदास मप्र हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम म.प्र. शासन के 11 दिवसीय हस्तशिल्प मेले में प्रदेष के लगभग 50 कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। मेले में कॉटन के थान पर डिजाईन का अंबार है तो लेदर की उच्च गुणवत्ता से बने बेग, पर्स, बेल्ट की भी श्रृंखला मौजूद है। मेला प्रभारी दिलीप सोनी ने बताया कि मेले में खंडवा से आए मनोजकुमार सिंह हेंडलूम से बने कॉटन का श्रेष्ठ कपड़ा के थान की विशेष वेरायटी लेकर आए हैं। उनका नाम उनके काम के कारण राज्य स्तरीय अवार्ड के पेनल में जुड़ गया है। कॉटन के आधारीय कपड़े पर किस प्रकार से कई हेंड ब्लॉक से कपड़े में नवीनता आ जाती है।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें