चेनल दिलाने के नाम पर युवक के साथ  की ठगी युवक पहुंचा जावरा शहर थाने पर


जावरा गुरुवार,, आज दिनांक को शहर थाना जावरा पर फरियादी ज्ञानेंद्र सिंह चौहान द्वारा थाना प्रभारी महोदय को आवेदन देकर बताया गया कि कुछ माह पूर्व सुभाष  भंवर वह दीपेश कायस्थ द्वारा मुझे नेशनल चैनल दिलाने के नाम का प्रलोभन देकर मुझसे ₹250000 रुपए उक्त व्यक्तियों द्वारा लिए गए है और आज दिनांक तक मुझे कोई चैनल नहीं दिलाया गया इसी तरह मेरे साथ धोखाधड़ी की गई पर जब आज फरियादी ने देखा कि प्रशासन पूरी तरह से अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है आए दिन पेपरों में छप रहा है तो फरियादी को लगा कि अब शायद मुझे भी न्याय मिल जाएगा इसलिए फरियादी ने थाने पहुंचकर कार्यवाही कर न्याय की मांग की जावरा शहर थाना पुलिस प्रशासन ने जांच शुरू की