झाली तालाब के किनारे पुराने उद्यान के सौन्दर्यीकरण हेतु पौधारोपण किया गया
रतलाम 10 जनवरी 2020/ नगर निगम रतलाम द्वारा अमृत योजना के अंतर्गत शहर में उद्यानों के सौन्दर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत कालिका माता मंदिर परिसर स्थित झाली तालाब के किनारे पुराने उद्यान का सौन्दर्यीकरण भी जारी है। उद्यान में सजावटी तथा अन्य पौधे लगाए गए हैं, अमृत सागर तालाब के किनारे भी सौन्दर्यीकरण कार्य किया जा रहा है।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें