पेट्रोल पंप मैनेजर और कर्मचारी की लाश मिली फैली सनसनी

कीर्ति वर्रा


नेहरू स्टेडियम के सामने  एक फ्लैट नंबर 2 में  दोनो के बाथरूम में  नग्न अवस्था मे मिली  लाश


रतलाम। नेहरू स्टेडियम के सामने एक अपार्टमेंट के फ्लैट में लोगो के शव मिलने से सनसनी फैल गई।  दोनों शव बाथरूम में संदिग्ध अवस्था में नग्न मिले है।

घटना शनिवार को दोपहर 3 बजे की है, जब पुलिस को मामले की सूचना तो पुलिस  फिलहाल जांच जारी है। दोनों मृतक एक निजी पेट्रोलपंप पर काम करते थे। मृतक में से एक कर्मचारी तो दूसरा मैनेजर बताया जा रहा है ।
पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों की सूचना पर नेहरू स्टेडियम के सामने स्थित रावटीवाला अपार्टमेंट में गए थे। यहां पर बाथरुम में हीरेन्द्र पटेल (45) और जितेन्द्र माली (21) के शव नग्न अवस्था में पाए गए। मामला शुरुआत में संदिग्ध नजर आ रहा है। दोनों मृतक शहर के एक निजी पेट्रोल पंप पर काम करते थे। पुलिस दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज रही है।

मामला संदिग्ध लग रहा....

स्टेशन रोड़ पुलिस के साथ फारेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंच गए है। शुरुआत में पुलिस के अनुसार
मामला संदिग्ध लग रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के पहले यह कहना संभव नहीं है कि मृतकों ने आत्महत्या की है या उनकी हत्या हुई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। मामले में जानकारी सामने आने के बाद फ्लैट में रहने वालों में भी हड़कंप मच गया है।