पिपलौदा । स्वच्छता की सकारात्मक पहल को समाज में लागू करने के लिए मकान मालिक ने कार्यक्रम आयोजित कर किराएदारों का सम्मान किया। नगर के तहसील रोड़ पर मोहनलाल सेक्रेटरी का मकान है। यहां विभिन्न दुकाने हैं। दुकानदारों तथा अन्य किराएदारों ने स्वच्छता अभियान के तहत क्षेत्र को स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके लिए वर्ष के अंतिम दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें दुकानदारों तथा किराएदारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सेक्रेटरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह कदम आम आदमी के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है। जीवन की सुरक्षा के लिए सभी को स्वच्छता को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री देवेन्द्र शर्मा व ओमप्रकाश धनगर का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में भरत पाटीदार, लक्ष्मीनारायण पाटीदार, कमला शंकर पाटीदार ,बालाराम पाटीदार, अनोखीलाल पाटीदार , बसंत लाल जैन, सुरेंद्र सुराणा, बद्री माली, अशोक प्रजापत, गोपाल पाटीदार, अनिल जैन, राकेश जैन , दिलीप प्रजापत आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र शर्मा भारद्वाज ने किया एवं आभार भरत लाल पाटीदार ने माना।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें