सफाई संरक्षकों को सामग्री का वितरण
धामनोद।नगर परिषद धामनोद द्वारा स्वच्छ भारत अभियान स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के अन्तर्गत निकाय में कार्यरत सफाई संरक्षकों पुरूष, महिलाओं को सफाई सामग्री ड्रेस, केप, दस्ताना, गमबूट, माश्क, जेकेट आदि सामग्री का वितरण मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री लक्ष्मीकांत शर्मा एवं पार्षद गोविन्द  परिहार द्वारा किया गया । इस अवसर पर पार्षद श्री परिहार द्वारा नगर परिषद धामनोद को स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में न. 01 लाने हेतु सभी कर्मचारियों को मेहनत करने की अपील की गई । इस अवसर पर लेखापाल श्री अर्जुन पाटीदार , सफाई निरीक्षक दिलीप छपरी , प्रकाश नाहर आदि उपस्थित थे ।