आम्बा में पथ संचलन के दौरान कदमताल करते आरएसएस के स्वयंसेवक
आम्बा-राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) का ग्राम में रविवार दोपहर 1 बजे शासकीय विद्यालय से पथ संचलन निकला। इसमें सैकड़ों स्वयंसेवक संघ की गणवेश में हाथों में दंड लिए ग्राम की सड़कों पर कदमताल करते हुए चले। पथ संचलन के दौरान मुख्यमार्ग में महिला, पुरुष, बच्चों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। उठो जवान देश की वसुंधरा पुकारती देश है, पुकारती मां भारती के सामूहिक गीत के साथ दो सौ से अधिक स्वंयसेवकों ने ग्राम में पथ संचलन कर सामाजिक समरसता का प्रदर्शन किया।घोष बैंड के साथ संघ का ध्वज लिए स्वयंसेवको ने राष्ट्र प्रेम का परिचय दिया। अलग-अगल समूह में बैंड के पीछे सैकड़ों स्वयंसेवक पथ संचलन करते हुए कतारबद्ध होकर ग्राम के हनुमान मंदिर, अंबेमाता चौक, राजवाड़ा चौक, सदर बाजार, बांसवाड़ा नाका,कारगिल चौराहा, आज़ाद चौक बसस्टैंड होते हुए पुनः शासकीय विद्यालय मैदान में पहुँचा।स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता अखिलेश मिश्रा विद्या भारती प्रान्त संघटन मंत्री संघ प्रचारक ने कहा कि संचलन के माध्यम से हिंदू समाज बिना किसी भेदभाव के साथ साथ चलता है। उन्होंने कहा कि सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा है जो पहले भी था आज भी है इसमें किसी को भ्रम नही होना चाहिए। हम अपनी भूमि को मां मानते हैं। संघ की स्थापना का उद्देश्य ही राष्ट्रप्रेम से प्रारंभ होता है। हमारा लक्ष्य ही राष्ट्र को परम वैभव की ओर ले जाना है। इस अवसर नंदराम पाटीदार जिला कार्यवाहक, लक्ष्मीनारायण पाटीदार जिला शारिरिक प्रमुख,अनिल पाटीदार प्रान्त युवावाहिनी सहप्रमुख सहित सैंकड़ो स्वयंसेवक उपस्थित थे।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें