हतनारा:-शैक्षणिक, वैज्ञानिक रूप से ज्ञानवर्धक और व्यक्तित्व   विकास अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हतनारा(पिपलौदा)के विद्यार्थियों को एक दिवसीय शैक्षणिक भृमण करवाया गया।
स्कूल शिक्षा विभाग व जिला शिक्षा अधिकारी के.सी शर्मा. और प्राचार्य  सुंदर लाल सरोज के निर्देशन में स्कूल के दल प्रभारी कृष्ण लाल शर्मा, मोहन लाल पाटीदार व सुनीता मईड़ा ने रतलाम के प्रसिद्ध चिकित्सा शिक्षा महा विद्यालय, महिला आई टी आई,औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,महिला  डेस्क,पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र का भृमण किया।वहां अलग अलग स्थानों पर विद्यार्थियों ने विभिन प्रकार की जानकारियां प्राप्त की। इस दौरान आई टी आई में मशीनों की जानकारी के साथ संस्था के प्राचार्य ए के श्रीवास्तव,अशोक परमार,सागु लाल बारिया,अनिता वर्मा,श्री तिवारी व मनोज यादव से रोजगार के स्त्रोत के बारे में जानकारी लेकर महिला डेस्क व थाने में थाना प्रभारी महेश दुबे,सपना राठौर व शुभम शर्मा से विभिन्न धाराओं व महिला सुरक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त की ।इसके बाद मेडिकल कॉलेज में डॉ कपिल व मोहन प्रजापति ने मानव अंगों व उनकी बीमारियों को बारीकी से समझा।
तद्पश्चात दल इशरथुनी के प्रसिद्ध गणेश मंदिर व सैलाना के प्रसिद्ध केदारेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन किए।