आज हुसैन टेकरी शरीफ, तांगा स्टैंड पर *इदारा हुसैन टेकरी शरीफ और व्यापारी यूनियन* की जानिब से 71 वा गणतंत्र दिवस का झंडा वंदन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से मुतावल्ली *नवाब सरवर अली खान साहब, हुसैन टेकरी के चौकी प्रभारी राहुल साहब दीवान जी, तोमर जी, दुकानदार प्रमुख मुजम्मिल रजा* का व्यापारी यूनियन की जानिब से स्वागत किया गया।
पूर्व उपसरपंच अफसर बेग, अक्कू मिया, सफी भाई पाटीया, मुदस्सिर रजवी, हाजी जब्बार भाई, जोशी जी, रफीक भाई वसीम भाई, मंटू मियाँ, शप्पु हाजी साहब, इब्राहिम भाई, शहजाद भाई, फिरोज भंडारी, नोशिन किराना व तमाम दुकानदार, कर्मचारी व जायरीन मौजूद थे। इस अवसर पर छोटे नन्हे बच्चों को छोटे राष्ट्रीय झंडे हाथों में देकर लड्डू बांटे गए।