रतलाम भुतेडा
 विश्वकर्मा पांचाल सामाजिक सेवा संगठन के 5 वर्ष पूर्ण होने पर आज युवा दिवस के दिन संगठन का स्थापना दिवस श्याम पैलेस होटल टोल नाका के पास  भूतेड़ा पर कार्यक्रम आयोजन किया गया भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री अशोक जी पांचाल शाजापुर प्रदेश अध्यक्ष विश्वकर्मा पांचाल महासभा मध्य प्रदेश अशोक जी आसलिया विश्वकर्मा जांगिड़ समाज जिला अध्यक्ष मंदसौर एवं संगठन के प्रदेश पदाधिकारी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे समाज के वरिष्ठ गण एवं समाज हित के कार्य के लिए संगठन से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित थे
संगठन के विस्तार हेतु रतलाम जिला अध्यक्ष अशोक जी पांचाल आलोट एवं शाजापुर जिले के लिए जिला अध्यक्ष योगेश जी पांचाल एवं जावरा ब्लॉक व अन्य पदाधिकारी नव नियुक्त किए गए जिसमें समाज के रतलाम जिला मंदसौर जिला एवं शाजापुर उज्जैन जिले से संगठन के कार्यकर्ता एवं समाज के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे
रतलाम से कन्हैयालाल पांचाल