*नेकी की दीवार का शुभारम्भ*
धामनोद। स्वच्छ भारत मिशन स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के अंतर्गत नगर परिषद धामनोद द्वारा बस स्टेण्ड पर ‘नेकी की दीवार’ प्रारम्भ‍ की गई। इस अवसर पर  मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री लक्ष्मीकांत शर्मा द्वारा शासन द्वारा जनहित में चलाई गई नेकी की दीवार के उद्देश्य एवं आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया तथा नागरिकों से अपील की गई कि वे काम में आने योग्य अनुपयोगी वस्त्रों को यहां लाकर रख सकतें हैं। तथा अन्‍य किसी व्‍यक्ति को आवश्‍यकता होने पर वह यहां से वस्‍त्र ले स‍कते है ।                                                                       इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री रेवाशंकर राव, पूर्व अध्यक्ष श्री शांतिलाल परमार, पार्षद  श्रीमती चंद्रकला व्या्स , देवीलाल पाटीदार, गोविन्द् परिहार, बद्रीलाल सिसोदिया, सत्यनारायण पाटीदार, पूर्व पार्षद प्रकाश कटारिया, सत्यनारायण पाटीदार, कांतिलाल पाटीदार, देवीलाल टेलर, चन्द्रभानु चौधरी, शिवनारायण पाटीदार, पंडित रमेशचन्द्र  शर्मा आदि उपस्थित थे।

धामनोद से कमलेश पवार की रिपोर्ट