*स्वच्छता की पेंटिंग*
धामनोद। स्वच्छ  सर्वेक्षण 2020 के तहत धामनोद को न. 01 पर लाने हेतु नगर परिषद धामनोद द्वारा तैयारियां की जा रही है। जिसके अंतर्गत सम्पूर्ण नगर की शासकीय एवं निजी दीवारों पर पेंटिंग का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। वर्तमान तक खेड़ा स्थित खेल ग्राउण्ड, पटवारी भवन, गांधी चौक, हनुमान गली, पटेल चौराहा, सैलाना मार्ग आदि स्थानों पर स्वच्छता एवं पर्यावरण से संबंधित पेंटिंग की जा चुकी है। तथा शेष स्थानों पर कार्यवाही जारी है।