*108 के कर्मचारियों के अचानक किए गए स्‍थानांतरण से कर्मचारियों में हड़बड़ाहट है।*



*पिपलौदा* । स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की सेवा 108 के कर्मचारियों के अचानक किए गए स्‍थानांतरण से कर्मचारियों में हड़बड़ाहट है। इन स्‍थानांतरण से शासन की इस महत्‍वकांक्षी योजना में लाभार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। यह स्‍थानांतरण बिना किसी वरिष्‍ठ कार्यालय के अनुमति के 12 लोकेशन के 48 कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि जिला प्रबंधक ने बिना वरिष्‍ठ अधिकारियों की जानकारी के कर्मचारियों को प्रताडि़त करने की नीयत से यह स्‍थानांतरण किए हैं, जबकि जिला प्रबंधक ने इस कार्यवाही को सामान्‍य प्रक्रिया बताया है।

इस संबंध में पिपलौदा स्‍थानांतरित किए गए पॉयलेट अंबुज पाल का कहना है कि वह शाजापुर जिले के निवासी है तथा वर्तमान में ताल के स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र पर सेवाएं प्रदान कर रहे थे। इन्‍हें जबरन पिपलौदा स्‍थानांतरित किया गया है। इस संबंध में जिला प्रभारी से उन्‍होंने चर्चा की गई तो बिना कारण बताए भोपाल बात करने का कह कर टाल दिया। 108 पॉयलेट व इएमटी को मात्र 9 हजार रूपए का मामूली वेतन मिलता है, इससे परिवार का पालन पोषण मुश्किल से हो रहा है। बच्‍चों का स्‍कूल भी है। बीच सत्र में इस प्रकार का बदलाव परेशानी दायक है। इस संबंध में श्री पाल ने भोपाल कार्यालय से चर्चा की गई तो उन्‍होंने इस मामले में जानकारी नहीं होने का हवाला देते हुए जिला स्‍तर की कार्यवाही बताया है। जिला प्रबंधक अमृत बोरासी ने इस बारे में बताया कि 108 का संचालन चिकित्‍सा हेल्‍थ केरियर के माध्‍यम से किया जा रहा है। जिला स्‍तर पर 108 वाहनों के चालक तथा ईएमटी का स्‍थानां‍रण वरिष्‍ठ कार्यालय से सहमति के बाद किया गया है। यह स्‍थानांतरण एक सामान्‍य प्रक्रिया है।