हतनारा:-शनिवार को मतदान केंद्र क्रमांक104 ग्राम पंचायत हतनारा में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया।इस सम्बंध में बीएलओ विक्रम सिंह राठौर ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर यहां मतदान केन्द्र क्रमांक104,105एवं 106 का सयुंक्त कार्यक्रम ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित हुआ जिसमें शा उ मा वि हतनारा के व्यायाम निर्देशक कृष्ण लाल शर्मा के द्वारा नवीन मतदाताओं को मतदाता परिचय पत्र प्रदान कर राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलवाई।इस अवसर पर ग्राम के सरपंच भगीरथ पाटीदार, बीएलओ भोले सिंह कछावा,सुनीता चावड़ा,मोहन लाल पाटीदार एवं कई नव युवक उपस्थित थे।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें