दुर्घटना से पहले सतर्क करना मेरी कलम का उपदेश वरना उड़ती पतंग सा था वो मासूम



*पतंग अगर ऊंचाइयों पर होगी तो कुछ लोग देखेंगे किंतु बात अगर ऊंची होगी तो कुछ बच्चे बचेंगे*


*छत पर उड़ती पतंगों को लेकर बच्चों को रखे सावधान कहीं ऐसा ना हो डोर के चलते घर का चिराग बुझ जाए*

✍*कीर्ति वर्रा👇

*जी हां मेरी कलम किसी के भी घर के चिराग को बुझता हुआ नहीं देख सकती इसीलिए आग्रह कर रहा हूं कुछ समय के बाद जैसे कि आने* *वाली मकरसंक्रांति के चलते बच्चे या तो छत से पतंग उड़ाएंगे या फिर पतंग के पीछे भागेंगे उसे पकड़ते हुए लूटते हुए लेकिन तेज इस दौड़ को लेकर* *रास्ते पर नजर नहीं डालेंगे फिर चाहे गड्ढा हो या फिर किसी वाहन से टक्कर हाईवे पर पतंग को पकड़ते हुए अगर बात छत की कि जाए तो फिर बच्चे ढील देंगे पतंग को तो आगे बढ़ेंगे और फिर खींच लेंगे तो कुछ कदम पीछे जायेंगे जो कि उनके लिए एक बड़ी हो सकती है दुर्घटना*
*इसीलिए मेरी खबर का उपदेश हर माता-पिता को आग्रह करना है कि कहीं झूठ बोलकर बच्चा गुल्ली डंडे को लेकर पतंग उड़ाते हुए कहीं भटक ना जाए क्योंकि  पिछले कुछ समय पहले  भी*  *सुनने में आया था कि पतंग उड़ाते हुए कोई बच्चा छत से गिर गया शायद इसीलिए मेरे लिखने का मेन उद्देश्य सिर्फ यह था कि आपको कुछ समय पहले बता सकूं ताकि आप सतर्क रहे*