कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सांची दुग्ध संघ द्वारा जिले में प्रस्तावित सांची पार्लरों की स्थापना के संबंध में निर्देश दिए कि जिला मुख्यालय पर नगर निगम परिसर, जिला चिकित्सालय, मातृ शिशु कल्याण चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज परिसर, सैलाना बस स्टैंड, रोडवेज बस स्टैंड, आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज परिसर, नगर निगम परिसर, जिला पंचायत परिसर, जिले की जनपद पंचायतों के परिसर, रेलवे स्टेशन, जावरा की 24 बटालियन परिसर इत्यादि स्थानों पर सांची पार्लर के लिए भूमि आवंटन किया जाए। बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मदद योजना में आदिवासी परिवारों के आयोजनों हेतु बर्तन उपलब्ध कराने  के तहत जिले में टेंडर प्रक्रिया जारी है। इसके तहत जिला एनआईसी तथा वन मित्र पोर्टल पर टेंडर प्रक्रिया के संबंध में जानकारी मिल सकती है, कोई भी इच्छुक व्यक्ति इस संबंध में टेंडर दे सकता है। जिले में बीपीएल परिवारों के सत्यापन अभियान के तहत मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन की कलेक्टर द्वारा गहन समीक्षा की गई। समीक्षा में रतलाम-ग्रामीण, सैलाना क्षेत्रों में अभियान की प्रगति कमजोर पाई गई। तैनात किए गए कई दलों द्वारा काम नहीं किया जाना पाया गया है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समीक्षा उपरांत दलों के ऊपर तैनात किए गए सुपरवाइजरों को नोटिस जारी किए जाएं, साथ ही नामली, पिपलोदा तथा जावरा नगर पालिका अधिकारियों का कार्य भी कमजोर पाया गया। इस बात पर सख्त नाराजगी व्यक्त की कि मोबाइल ऐप एम राशन मित्र भी कई कर्मचारियों द्वारा डाउनलोड करके कार्य शुरू नहीं किया गया है।

बैठक में कलेक्टर द्वारा अधीक्षण यंत्री विद्युत वितरण कंपनी को निर्देश दिए गए कि रतलाम औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत वितरण कंपनी का उपकेंद्र निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जाकर स्वीकृति प्राप्त की जाए। इसके लिए अर्धशासकीय पत्र लिखा जाएगा। बैठक में कलेक्ट्रेट तथा स्वास्थ्य विभागों के बेकार हो चुके वाहनों की नीलामी के संबंध में भी कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया। डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिराली जैन ने बताया कि दो बार विज्ञप्ति जारी करने के पश्चात भी अभी तक कलेक्ट्रेट के बेकार पड़े वाहनों की नीलामी के लिए कोई निविदाकर्ता नहीं आया है। कलेक्टर द्वारा दिलीप नगर रतलाम ने कृषि विभाग की आत्मा परियोजना के कार्यालय निर्माण के लिए भूमि आवंटन के निर्देश तहसीलदार रतलाम को दिए। साथ ही सैलाना विकासखंड के ग्राम केलकच्छ एवं भीलो की खेड़ी में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भवनों के निर्माण के लिए भी भूमि आवंटन कार्रवाई तेज करने के निर्देश