*मेरे शब्दों की कॉपी भी करें अगर कोई तो मुझे फर्क नहीं पड़ता कहीं ना कहीं काम ही आएंगे किसी के*

✍  *कीर्ति वर्रा*

*सर्द हवाएं कोहरे का आगोश जैसे कि ठंड ने दी तेज दस्तक अगर किसी के पास भी ऊनी वस्त्र या गर्म कपड़े हो तो उन लोगों को देने का कष्ट करें जो कि फुटपाथ पर रात गुजारते हैं जिनका कोई घर नहीं होता हो सकता है आपकी मानवता किसी शख्स को ठंडक की इस तेज दस्तक से बचा सकें क्योंकि मौसम कैसा भी हो लेकिन हर मौसम के चलते कोई ना कोई शख्स परेशान तो रहता ही होगा लेकिन अगर कोई उनकी जरूरतें नहीं सिर्फ उन्हें यह एहसास दिला सकें की अभी भी मानवता कहीं ना कहीं बाकी है और देखा जाए तो यह मानवता नहीं उनकी दुआएं हैं जिनकी दुआओं ने हमें यह एहसास दिलाया कि हम किसी के काम आ सकते हैं किसी भी शख्स को फुटपाथ पर ठिठुरते इस रात से बचा सकते हैं उन्हें गर्म ऊनी वस्त्र अन्य कोई गर्म कपड़े देकर वैसे मेरी सोच और मेरे शब्द हर एक को मजबूर नहीं करते यह सब करने के लिए मैं तो सिर्फ उन लोगों से कहना चाहता हूं जोकि शादियों या फिर अन्य कोई  कार्यक्रम  के चलते  बचे हुए  खाने को फेंक  देते है उन से निवेदन करूंगा कि गरीबों में बटवा कर उनके पेट की भूख मिटा सके वैसे ही जैसे कि बड़े-बड़े शहरों में बड़े-बड़े लोगों में कपड़े पुराने हो जाते हैं जिन्हें वह कचरो के ढेर में फेंक देते हैं जोकि ढेर से उठकर किसी काम के नहीं होते और उस भीड़ से कोई शख्स उठा भी ले तो किसी को क्या फर्क पड़ता है क्योंकि बचपन से सुनता हुआ आ रहा हूं कि ऊपर वाला भूखा उठाएगा लेकिन सुलाएगा नहीं क्योंकि अगर ऊपर वाले ने बनाया है तो कुछ सोचा भी होगा उसके लिए लेकिन कहीं ना कहीं हर शख्स मेरे शब्दों पर गौर करें तो लगेगा कि मेरे शब्दों ने किसी एक शख्स को ठंड की इन तेज सर्द हवाओं से बचा लिया*

आपका छोटा भाई कीर्ति वर्रा