आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने लगाई घर मे फांसी, मौत
बेटी की मौत परिजनों ने लगाया आरोप दो महिला अधिकारी कर रही थी प्रताड़ित
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला
रतलाम ब्यूरो रिपोर्ट कीर्ति वर्रा
रतलाम के ईश्वरनगर में शुक्रवार की सुबह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मोके पर पहुची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय पहुचाया।आत्महत्या करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पिता का आरोप है कि बेटी को कार्य का दबाव था शाम को विभाग की दो महिलाएं भी आई थी।
परिजनों का कहना था कि जिस अधिकारी ने प्रताडि़त किया है उसे गिरफ्तार नहीं करते तब तक शव नहीं उठाएंगे। समझाने पर दोपहर ढाई बजे शव लेकर रवाना हुए।
मरने वाली युवती के परिजिनों का कहना था कि युवती को प्रताडि़त किया जा रहा था। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
ईश्वर नगर निवासी निर्मला कटारा 22 पिता कैलाश कटारा ने शुक्रवार सुबह 8.30 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब युवती ने फांसी लगाई तब वह घर में अकेली थी और पिता काम पर गए थे और मां दूसरे के बर्तन मांजने गई थी। घटना की सूचना मिलते ही माता-पिता तत्काल घर पहुंचे। दीनदयाल नगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुची।
जांच अधिकारी पटेल के मुताबिक निर्मला के पिता कैलाश ने बताया कि आंगनवाड़ी में उसे कार्यकर्ता बनाया था।
गुरुवार की शाम को विभाग की दो महिलाएं सुपव्वाईजरआई थी। दोनों महिलाएं काफी जोर जोर से चिल्ला रही थी कि तुम यहां क्या कर रही हो तो उसने अपना ज्वानिंग लेटर दिखाया तो सुपरवाइजर ने कहा कि नहीं तुम कल सुबह यह लेटर कार्यालय पर लेकर आना। दीनदयाल नगर थाने में प्रकरण दर्ज कर लिया है पंचनामा बना कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जहाँ से पी एम के बाद परिजनों को सोपा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बाईट डिस्क्रिप्शन
बाईट--1-- कैलाश (मृतिका के पिता)
मेरी बेटी का आंगनवाड़ी में नोकरी लगी थी। उसने जॉइन किया था। महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर एहतेशाम अंसारी आई थी। उन्होंने बहुत गलत व्यवहार किया।जिससे मेरी बेटी दुखी थी। उसे बहुत समझाया था। हम आज सुबह मजदूरी पर चले गए घर से सूचना मेरे बेटे ने दी तब में आया। साहब मेरी बेटी का चयन हुआ था लेकिन सुपरवाइजर ने जाति को लेकर अपशब्द कहे। उनके खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए।
बाईट--2-- बी ड़ी जोशी (थाना प्रभारी डी डी नगर थाना रतलाम)
आज सुबह सूचना मिली थी ।मोके पर पहुचा था। लाश को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सोपा। पी एम डॉ के पैनल से कराया गया। परिजनों ने सुपरवाईज़र पर आरोप लगाए है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें