SK NEWS MP@रतलाम 19 दिसम्बर 2019/ इंदिरा गृह ज्योति योजना ने आम आदमी को बिजली के बिलों से जहां बड़ी भारी राहत दी है वहीं अब आम आदमी बिजली बचाने के लिए भी प्रेरित हो रहा है जिससे उसको योजना का सतत लाभ मिलता रहें ।
पिपलोदा विकासखंड के ग्राम विलनपुर निवासी बापूलाल कालूराम आंजना का कहना है कि उनके घर का माह नवंबर बिजली का बिल मात्र 197 रूपए आया है, इसमें भी 96 रूपए पिछले बिल के बकाया थे। इस योजना के पहले स्थिति बिलकुल विपरीत थी, बिजली के भारी बिल भरने में जान सूख जाया करती थी । बाबूलाल कहते हैं कि इंदिरा गृह ज्योति योजना में 100 रूपए में 100 यूनिट बिजली बिल का प्रावधान किए जाने के फलस्वरुप हम भारी बिजली के बिल भुगतान से बच गए हैं । साथ ही इस योजना का लाभ लेते रहने के लिए जरूरी है कि हम 100 यूनिट तक ही बिजली का उपभोग प्रतिमाह करें, इसलिए हम कोशिश करते हैं कि घर का बिजली उपभोग प्रतिमाह 100 यूनिट से ज्यादा नहीं हो जिससे बिजली का बिल भी कम से कम आएगा । जितना जरूरी है घर में उतने ही बल्ब जलाते हैं, समय भी कम से कम रखते हैं । बिजली के अन्य उपकरणों का संचालन भी कम से कम करने का प्रयास रहता है ।
यही बात सुजापुर गांव के पवन कुमार, बानीखेड़ी के श्रवण कुमार आंजना तथा किशोर गिर ने भी कहीं । माह नवंबर में पवन कुमार का बिजली का बिल 103 रूपए का था। श्रवण आंजना का बिल 155 रूपए का था, किशोर गिर का बिल तो मात्र 9 7 रुपए ही आया। यह सभी ग्रामीण इंदिरा गृह ज्योति योजना का प्रत्येक माह लाभ लेने के लिए कम से कम बिजली उपभोग का प्रयास करते हैं। साथ ही अन्य ग्रामीणों को भी इसी प्रकार से लाभ लेने के लिए समझाते हैं।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें