*नामली। केंद्रीय मंत्री के नगर प्रवास की जानकारी कार्यकर्ताओ को नही दिए जाने पर कार्यकर्ताओ ने शोशल मिडिया पर नाराजगी जाहिर की।*


*सेमलिया से शाकिर सहा  के साथ संदीप तलोदिया की रिपोर्ट*

 रविवार दोपहर केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत जावरा प्रवास पर जाते समय नगर में भाजपा नेता बाबूलाल कर्णधार के निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने अल्प समय के लिए रुके जहा कार्यकर्ताओं ने गहलोत का शाल,पुष्प से सम्मान किया। भाजपा नेता कर्णधार,पूर्व मंडल अध्यक्ष मदनलाल परमार, नंदराम टेलर, पार्षद अजय जोकचंद,पंकज जैन,पूर्व पार्षद सुरेश चौहान ,बाबूलाल जाट,गोरधन पांचाल , ललित गहलोत ,राजेश राठौड़ , महेश राठौड़ ,शोभाराम जाट आदि उपस्थित थे।गहलोत के नगर प्रवास के फोटो जैसे ही कार्यकर्ताओ ने शोशल मिडिया वारडशाप पर डाले भाजपा के वह कार्यकर्ता नाराज हो गये जिन्हें मंत्री के नगर आने की जानकारी नही दी गई, शोशल मिडिया पर बड़े कार्यकर्ताओ पर भडास निकालते हुआ लिखा छोटे कार्यकर्ताओ को इस प्रकार के कार्यक्रमों की जानकारी नही दी जाती है, बड़े नेता मंत्री के साथ फोटो खीचने तक ही रहते है।कार्यक्रमों की जानकारी नही देने से पार्टी से छोटे कार्यकर्ता टूटते है।इन नेताओ को केवल चुनाव के वक्त ही छोटे कार्यकर्ताओ की याद आती है। इस प्रकार की बाते शोशल मिडिया पर आने  के बाद भाजपाईयो में खलबली मच गई।