सेमलिया में रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न यूनिट संग्रहित

Sk Ratlam@

मध्य प्रदेश नामली सेमलिया से गोकुल परमार की रिपोर्ट


 नामली- ग्राम सेमलिया में युवाओं द्वारा आज रक्तदान शिविर का आयोजन प्रथम बार किया गया जिसमें सेमलिया  नगरदा, मरदा , नामली, आदि क्षेत्र के नव युवकों ने शिविर में रक्तदान कर पुण्य कार्य किया श्री राम मंदिर माली समाज धर्मशाला में आयोजित इस शिविर में 57 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ जो ब्लड बैंक रतलाम को भेजा गया मात्र भक्ति विद्या मंदिर सेमलिया के संचालक श्री ओम प्रकाश पुरोहित ने इस शिविर के लिए विद्यालय के छात्र छात्राओं को विशेष रूप से प्रोत्साहित कर कहा था कि बच्चे अपने माता-पिता भाई तथा अन्य परिवार जनों को रक्तदान शिविर के लिए प्रेरणा ले तथा किसी जरूरतमंद को  उक्त रक्त देकर जान बचाने में पुण्य कार्य करें इसी प्रेरणा से सेमलिया के युवाओं ने इस प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 60 युवाओं ने रक्तदान किया गया इस अवसर पर ब्लड बैंक कलेक्शन प्रभारी श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ,सहायक प्रभारी नीरज शुक्ला, लैब असिस्टेंट आशीष जी, जीएसएम उज्जवला दौड़के ,डॉक्टर शैलेंद्र सोलंकी राजश्री खड़ाक, पूजा राठौड़, टीना धनगर
 थाना प्रभारी हिमांशु भार्गव एएसआई विनोद कटारा
 उपस्थित थे!