चित्र में ये शामिल हो सकता है: 6 लोग, लोग खड़े हैं और बाहर
SK NEWS MP@ रतलाम 23 दिसम्बर 2019/ मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ की महत्वाकांक्षी गौशाला निर्माण योजना के तहत जिले के आलोट विकासखंड में चार गौशालाओं का निर्माण किया जा रहा है। इनमें से एक गौशाला आलोट से करीब 4 किलोमीटर दूर ग्राम खामरिया में निर्मित की जा रही है। यह गौशाला गोवंश संवर्धन के साथ-साथ एक रमणीक स्थल के रूप में भी विकसित होगी। इसका निरीक्षण विधायक श्री मनोज चावला एवं कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा सोमवार को किया गया। गौशाला का निर्माण लगभग पूर्णता की ओर है, इसकी लागत 54 लाख 49 हजार रुपए है।
खामरिया गौशाला के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने निर्देश दिए कि गौशाला में बायोगैस प्लांट स्थापित किया जाए, इसके लिए कृषि विभाग की आत्मा परियोजना से राशि दी जाएगी। बायोगैस द्वारा कृषि के लिए उपयोगी जैविक खाद मिलेगी। इसके साथ ही कलेक्टर ने एसडीएम तथा सीईओ जनपद को को निर्देश दिए कि गौशाला को एक रमणीक स्थल के रूप में भी विकसित किया जाए। यहां एक छोटा रिसॉर्ट बनाए जाए, गौशाला के पास में एक तालाब भी है जिसकी वजह से गौशाला का स्वरूप और आकर्षक होगा। इस दौरान मौजूद विधायक श्री मनोज चावला ने कहा कि वे अपनी विधायक निधि से भी गौशाला के रमणीक स्थल के रूप में विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए राशि उपलब्ध कराएंगे। गौशाला करीब 4 हेक्टेयर भूमि में निर्मित की जा रही है, इसका निर्माण ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा किया जा रहा है। 

SK NEWS NETWORK MADHYA PRADESH  SKNEWSMP14@GMAIL.COM