जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक 28
दिसम्बर को
रतलाम 26 दिसम्बर 2019/  जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक आगामी 28 दिसम्बर को सायं 4.30 बजे नवीन कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान की अध्यक्षता में आयोजित होगी।
बैठक में विगत बैठक का कार्यवाही विवरण, अजाक्स पुलिस थाने में दर्ज प्रकरणों की स्थिति तथा जाति प्रमाण पत्र के अभाव में लंबित प्रकरण, जिला लोक अभियोजन द्वारा प्रकरणों की स्थिति में न्यायालय निर्णय में आरोपी को बरी किया गया हो, ऐसे कितने प्रकरणों में रिट दायर की गई हो, आदिवासी विकास के माध्यम से राहत एवं पुनर्वास, अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के विरूद्ध उत्पीड़न संबंधी शिकायतों पर कार्यवाही, अजजा वर्ग के विरूद्ध दर्ज प्रकरणों में चालान जाति प्रमाण पत्रों के अभाव में लंबित प्रकरणों की स्थिति आदि की समीक्षा की जाएगी।
-----------------------------
अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक 30 दिसम्बर को
रतलाम 26 दिसम्बर 2019/  जिला अन्तर्विभागीय समन्वय समिति (जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन) की बैठक 30 दिसम्बर को कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की अध्यक्षता में दोपहर पश्चात रखी गई है। बैठक में आनलाईन पंजीयन सीआरएस पोर्टल, आनलाईन पंजीयन व्यवस्था की समीक्षा, मासिक जानकारी प्रेषण, मृत्यु के कारणों के चिकित्सकीय प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन की मासिक जानकारी, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन से आय, शत-प्रतिशत पंजीयन हेतु कार्य योजना आदि की समीक्षा की जाएगी।
----------------------------
नगरीय प्रशासन द्वारा जारी रैंकिंग में सैलाना नगर पालिका टॉप पर
रतलाम 26 दिसम्बर 2019/ मध्यप्रदेश शहरी विकास एवं प्रशासन संचालनालय द्वारा संपूर्ण मध्यप्रदेश नगर पालिकाओ के माह नवंबर में प्रदर्शन के आधार पर जारी रैंकिंग में जिले की सैलाना नगर पालिका टॉप पर आई है। यह भी उल्लेखनीय है कि नगर पालिका सैलाना रैंकिंग में लगातार तीसरे माह नंबर वन है। सैलाना नगर पालिका द्वारा नंबर वन का स्थान स्वच्छ भारत मिशन, सीएम हेल्पलाइन, प्रधानमंत्री आवास एवं एवं कर वसूली के आधार पर हासिल किया गया है।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने इस उपलब्धि पर नगरपालिका सैलाना को बधाई दी है। नगर पालिका सीएमओ श्री अरुण पाठक ने बताया कि माह नवंबर में संचालनालय द्वारा मध्यप्रदेश की 264 नगरपालिकाओ की रैंकिंग जारी की गई है इसमें स्वच्छ भारत मिशन में नगरपालिका को 38.14 अंक देकर प्रथम स्थान प्रदान किया है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना में 15.32 अंक देकर 38 वां स्थान एवं कर वसूली में 2.37 अंक देकर 17 वां स्थान दिया है। उक्त सभी घटकों में संयुक्त रूप से मिलकर सैलाना नगर पालिका को कुल 100 अंकों में 79.74 अंक दिए जाकर प्रदेश में पहला स्थान दिया गया है।
------------------------------
कलेक्टर एवं एसपी ने बाल संप्रेषण गृह का निरीक्षण किया
रतलाम 26 दिसम्बर 2019/ कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी ने स्थानीय बिरियाखेड़ी स्थित बाल संप्रेषण गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारीद्वय ने निर्देश दिए कि बाल संप्रेषण की सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ की जाए, सीसीटीवी कैमरों की क्षमता बढ़ाई जाए, उनको रिसेट किया जाए। इसके साथ ही बाल संप्रेषण गृह पर तैनात होने वाले गार्ड रोटेशन अनुसार नियमित अंतराल में बदले जाएं। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्रीमती सुनीता यादव भी मौजूद थीं।
-------------------------------
रतलाम शहर में बीपीएल परिवार सत्यापन कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
कलेक्टर ने रतलाम शहर में तैनात दलों की बैठक ली
रतलाम 26 दिसम्बर 2019/ राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में बीपीएल परिवारों का सत्यापन अभियान जारी है। रतलाम शहर में इस कार्य में तेजी लाने के लिए कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने तैनात दलों की विशेष बैठक गुरुवार को आयोजित कर सख्ती से निर्देशित किया कि यदि समय सीमा में कार्य पूरा नहीं किया गया तो संबंधित कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी एवं सुपरवाइजर के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला खाद्य अधिकारी श्री विवेक सक्सेना भी मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि खाद्य विभाग सत्यापन दलों को बीपीएल परिवारों के नाम, पते, मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराएं। जिन सत्यापन दलों द्वारा अपने मोबाइल में ऐप डाउनलोड नहीं किया गया है उनके ऐप डाउनलोड करवाए जाएं। कलेक्टर ने यह भी कहा कि उचित मूल्य दुकान पर बीपीएल परिवार के व्यक्ति द्वारा राशन हेतु आने पर उसका  पता प्राप्त किया जाए।
बैठक के बाद कलेक्टर के निर्देश पर जिला खाद्य विभाग एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी द्वारा रतलाम शहर के लगभग 70 दलों को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ही विशेष रूप से पुनः प्रशिक्षण प्रदान किया। नगर निगम रतलाम क्षेत्र में लक्षित परिवार 24302 है, इनके सत्यापन हेतु 125 दल तैनात किए गए हैं। इनमें से 87 दलों द्वारा एप पर लॉगइन किया गया है।