सैलाना(निप्र) वार्ड क्र. 2 के पार्षद हेमन्त जगदीश कुमावत द्वारा एक प्रेस व्यक्तव्य में बताया कि नगर परिषद कार्यालय में दिनांक 30-12-2019 को परिषद कार्यालय में परिषद का साधारण सम्मेलन आयोजित किया गया था जिसमें परिषद अधिकारी श्री अरुण पाठक प्रभारी C.M.O द्वारा जो ताना शाही पुर्वक रवैया पार्षदों के साथ किया गया उसपर आपने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।
आपने बताया कि परिषद सम्मेलन में जनहित के मामले उठाने पर श्री पाठक द्वारा कहा गया कि पहले एजेण्डे पर चर्चा करने के बाद अन्य समस्याओं पर चर्चा करेंगे ।परिषद एजेण्डे पर चर्चा खत्म होते ही श्री पाठक मीटिंग समाप्ति के कहकर उठकर चले गए । इस प्रकार का जो कृत्य श्री पाठक द्वारा किया गया है जो कि घोर निंदनीय है। आपने बताया के श्री पाठक द्वारा क्षेत्र की समस्या को परिषद मीटिंग में नही सुना जाता है। परिषद में जानकारी नही देते , परिषद के पुर्व C.M.O द्वारा जो साशन द्वारा नगर विकाश के लिए दिये गए लाखो रुपये का बिना विकाश किये ही राशि चट करगये। सन 2017-18 में नगर की सड़कों के रिपेयरिंग के नाम पर 598311 रुपये का खर्च करना दर्शया गया है लेकिन इस वर्ष में नगर परिषद द्वारा नगर में इतनी राशि का कोई कार्य नही करवाया गया । साथ ही 373850 रुपये का अथितियों का मनोरंजन के नाम से भी खर्चा यदर्शाया गया। इस प्रकार के कई फर्जी बिल परिषद अधिकारियों द्वारा लगाकर राशि का दुरुपयोग किया गया ।शासन की मंशानुसार जनहित की जगह अधिकारियों द्वारा अपना हित साधा गया ओर भारी भरस्टाचार किया गया उस संबंध में भी जानकारी चाही गयी लेकिन उन भ्र्रष्ट अधिकारियों के काले कारनामों छुपाने के लिये मांगी गई जानकारी भी नही दी जाती है
आपने प्रदेश के मुख्यमंत्री भोपाल ,नागरीय प्रशाशन मंत्री भोपाल, नगरीय प्रशासन आयुक्त भोपाल, कमिश्नर महोदय उज्जैन, जिला कलेक्टर रतलाम को पत्र लिख कर मांग की है कि प्रभारी C.M.O द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ किये जा रहे अभद्र बर्ताव की जांच की जाये व दोषी के खिलाफ कार्यवाही की जाए अन्यथा परिषद कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा जिसकी समस्त जवाबदारी प्रशासन की रहेगी।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें