जिले में नगद राशि पर वितरण के लिए चालू किए गए यूरिया केंद्रों पर 13 हजार मेट्रिक टन उर्वरक वितरण किया गया
समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में दी गई जानकारी
SK NEWS RATLAMरतलाम 9 दिसंबर 2019/ जिले में 11 स्थानों पर नगद राशि पर यूरिया वितरण केंद्र आरंभ किए गए हैं। रविवार तक इन वितरण केंद्रों से 13 हजार मैट्रिक टन उर्वरक किसानों को उपलब्ध कराया जा चुका था। यह जानकारी समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में दी गई। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा जिले में यूरिया वितरण की समीक्षा की गई। बताया गया कि 26 हजार मेट्रिक टन भंडारण करते हुए इसमें से जिले में कुल 24 हजार मेट्रिक टन यूरिया का किसानों को वितरण किया जा चुका है। यूरिया वितरण का एक केंद्र जो बंद था वह भी चालू किया जा चुका है। समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर द्वारा जय किसान फसल ऋण माफी, गौशाला निर्माण आदि शासन की प्राथमिकता प्राप्त योजनाओं की समीक्षा भी की गई।
सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप केरकेट्टा तथा अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े सहित जिला अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर द्वारा जय किसान फसल ऋण माफी योजना अंतर्गत पोर्टल पर एंट्री के संबंध में कृषि विभाग द्वारा की जा रही लापरवाही पर सख्त नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर द्वारा विशेष गुणवत्ता नियंत्रण अभियान की भी जानकारी ली गई। गौशाला निर्माण योजना की जानकारी में बताया गया कि दिसंबर माह अंत तक गौशालाओं का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। निर्माण एजेंसी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री श्री अनूप मिश्रा ने बताया कि जिले में 6 स्थानों पर गौशालाओं का निर्माण किया जा रहा है। इसी के साथ ही उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवा डॉक्टर ए.के. राणा ने बताया कि आगामी वर्ष में 60 और गौशालाओं के निर्माण का लक्ष्य जिले में है, इनके लिए स्थानों का चयन कर लिया गया गया है, स्थान उपयुक्तता का परीक्षण किया जा रहा है।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें