1 जनवरी से क्षेत्र के अनुसार बैंकों के कार्य समय परिवर्तित होंगे
SK NEWS MP @रतलाम 18 दिसम्बर 2019/ राज्य स्तरीय बैंक समन्वय समिति की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार आगामी 1 जनवरी से क्षेत्र के अनुसार बैंक शाखाओं का कार्य समय पृथक-पृथक रहेगा।
जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री राकेश गर्ग ने बताया कि रिहायशी क्षेत्रों में बैंकिंग समय प्रातः 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक का रहेगा। इसमें ग्राहक के लिए बैंकिंग समय प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक का होगा। इसी प्रकार व्यवसाय क्षेत्र में बैंकिंग समय प्रातः 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक का रहेगा। इसमें ग्राहक के लिए बैंकिंग समय प्रातः 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक का होगा। मंडी क्षेत्रों के लिए बैंकिंग समय दोपहर 12:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक का रहेगा। इसमें ग्राहकों के लिए बैंकिंग समय दोपहर 12:00 से शाम 6:00 बजे तक का होगा। कार्यालय तथा अन्य क्षेत्रों में बैंक समय प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक का रहेगा। इसमें ग्राहकों के लिए बैंकिंग समय प्रातः 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक का होगा।
समस्त बैंक परिवर्तित समय का पूरा प्रचार प्रसार करेंगे। मंडी क्षेत्र को छोड़कर नवीन समय व्यवस्था ग्रामीण एवं अर्धशहरी बैंक शाखाओ पर लागू नही होगी।
-----------------
जिला दंडाधिकारी द्वारा धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू
रतलाम 18 दिसम्बर 2019/ जिला दंडाधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत जनसामान्य के हित लोक शांति बनाए रखने के उद्देश्य से प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं।
निर्धारित प्रोफार्मा में यात्रियों की आईडी प्रूफ की छाया प्रति के साथ 24 घंटे में संबंधित पुलिस थाने में दिया जाना अनिवार्य होगा। घरेलू नौकरों को रखने वाले व्यक्तियों के लिए उसकी जानकारी 1 सप्ताह में निर्धारित प्रोफार्मा में संबंधित थाने में दिया जाना अनिवार्य होगा। प्राइवेट हॉस्टल संचालकों, स्वयं की व उसके कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी आई कार्ड की छाया प्रति के साथ निर्धारित प्रोफार्मा में 1 सप्ताह में संबंधित पुलिस थाने में दिया जाना अनिवार्य होगा। किसी भी धार्मिक स्थल पर बाहर से आकर रहने वाले व्यक्तियों एवं लंबे समय 15 दिवस से अधिक रुक कर धार्मिक प्रवचन देने वाले व्यक्तियों की जानकारी मय आईडी प्रूफ के संबंधित धार्मिक स्थल के संचालक को 24 घंटे में संबंधित पुलिस थाने को देना अनिवार्य होगी। आदेश का उल्लंघन धारा 188 भारतीय दंड विधान अंतर्गत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आएगा।