सैलाना जनपद स्तरीय शिविर में ऋण माफी के पिंक 1 व पिंक 2 आवेदनों का निराकरण किया गया
रतलाम 30 दिसम्बर 2019/ जय किसान फसल ऋण माफी योजना अंतर्गत जिले के सैलाना जनपद पंचायत में कैंप आयोजित किया जाकर पिंक 1 तथा पिंक 2 आवेदनों का निराकरण किया गया। इस दौरान सहकारी बैंक शाखा तथा राष्ट्रीयकृत बैंक शाखाओं के कर्मचारियों द्वारा निराकरण की कार्रवाई की गई। इस अवसर पर श्री जितेंद्रसिंह राठौर, उपसंचालक कृषि श्री ज्ञानसिंह मोहनिया, सीईओ जनपद पंचायत उपस्थित थे।
शिविर आयोजन की श्रंखला में 2 जनवरी को रतलाम, 3 जनवरी को जावरा, 4 जनवरी को पिपलोदा तथा 6 जनवरी को आलोट में शिविर आयोजित किया जाकर ऋण माफी योजना के पिंक 1 व पिंक 2 आवेदनों का निराकरण किया जाएगा।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें