प्रभारी मंत्री श्री सचिन यादव का भ्रमण कार्यक्रम
रतलाम 18 नवम्बर 2019/ प्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री सचिन यादव 19 नवंबर को रतलाम आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री 19 नवंबर को प्रातः 11:30 बजे रतलाम आकर कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में जिला योजना समिति की बैठक में सम्मिलित होंगे। प्रभारी मंत्री दोपहर 3:00 बजे सर्किट हाउस रतलाम पर प्रेस कॉन्फ्रेंस लेंगे, वह इसी दिन दोपहर 3:30 बजे रतलाम से भोपाल के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें