भागस्पोर्टस, पार्क की सफारी के अलावा रात्रि में हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रतलाम जिले सहित प्रदेश भर से आये बच्चे उत्साह से आनंद उठा रहे हैं।
मोगली बाल महोत्सव के दूसरे दिन मोगली दल ने सुबह प्रकृति की खोज के तहत जंगल में छुपे खजाने को पहेली के माध्यम से खोजा।दल प्रभारी के के मिश्रा के नेतृत्व में 12 जिले के मोगली मित्रो ने विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की गई।जिले के दल ने दल प्रभारी कृष्णलाल शर्मा एवं भावना कुमावत के साथ जंगल की सफारी की। सफारी के दौरान जंगल में जंगल का राजा तो नही दिखा परन्तु वहां विचरण कर रहे हिरन,सांभर, जंगली सूवर, मोर,सियार के साथ विभिन्न पक्षियों की कलरव ध्वनि को जाना।दल को नेचर ट्रेलर के लिए भी भेजा गया। इसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार के पेड़ और पक्षियों के संबंध में जानकारी अर्जित की। इस ग्रुप के बच्चों ने बताया कि अब तक वे पेड़ों की विभिन्न प्रजातियों से अनजान थे लेकिन मोगली उत्सव में पेंच पार्क में आने के बाद उन्हें बहुत जानकारी मिली है।मोगली दल को अंर्तराष्ट्रीय खिलाड़ी विवेक मेन्ट्रोज नई दिल्ली के द्वारा बूमरेंग(सुर्दशन चक्र)की जानकारी दी।उन्होंने बच्चों को बताया कि बूमरेंग खेल भगवान विष्णु के सुर्दशन चक्र की तरह ही हैं।यह बूमरेंग जो व्यक्ति शिकार की ओर जाकर शिकार कर पुनः वापस लौट आता हैं। रात्रि में जैवविविधता बोर्ड द्वारा अर्जुनसिंह ककोड़िया विधायक बरघाट (कुरई) एवं जैवविविधता बोर्ड के सदस्य बकुल लॉड के आतिथ्य में प्रश्न मंच आयोजित किया गया।इसमे के मोगली बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।