23 नवम्बर को सैलाना में दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं युडीआईडी कार्ड के लिए लगेगा शिविर
रतलाम 18 नवम्बर 2019/ जनपद पंचायत सैलाना में दिव्यांगजनों के यूनिक डिजीटल परिचय पत्र (युडीआईडी कार्ड) बनाए जाने हेतु 23 नवम्बर को शिविर आयोजित किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला जनपद पंचायत रतलाम ने बताया कि सैलाना में आयोजित शिविर में जनपद एवं नगरीय निकाय क्षेत्र के सभी शेष रहे दिव्यांगजनों के युडीआईडी कार्ड बनाए जाएंगे।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें