रेत खनिज की निविदा जानकारी हेतु वीडियो कांफ्रेंसिंग 20 नवम्बर को

रतलाम 18 नवम्बर 2019/ म.प्र. स्टेट माइनिंग कार्पोरेशन लि. भोपाल द्वारा रेत खनिज के इच्छुक निविदाकर्ताओ द्वारा निविदा प्रपत्र भरे जाने के पूर्व आनलाईन निविदा भरने की प्रक्रिया की जानकारी प्रदाय करने एवं तत्सम्बन्धी शंकाओं के निराकरण हेतु 20 नवम्बर 2019 को दोपहर 2.00 से 4.00 बजे तक जिला मुख्यालय पर वीडियो कांफ्रेसिंग सत्र आयोजित किया जाएगा। इच्छुक निविदाकर्ता उक्त तिथि एवं समय पर एनआईसी शाखा के वीडियो कांफ्रेसिंग कक्ष में आकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।