शहरी क्षेत्र में 20 मिनिट और ग्रामीण क्षेत्र में 30 मिनिट में पहुचना चाहिए 108 एम्बुलेंस-कलेक्टर रुचिका चौहान
रतलाम - न्यू कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान की अध्यक्षता में रेफरल ट्रांसपोर्ट 108 की जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न की गई। बैठक में कलेक्टर ने आपातकालीन एंबुलेंस सेवाऐं शहरी क्षेत्र में अधिकतम 20 मिनिट और ग्रामीण क्षेत्र में अधिकतम 30 मिनिट में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
सीएमएचओ डा. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि जिले में 11 वाहन 108 के तथा 14 वाहन जननी एक्सप्रेस और 3 वाहन मोबाईल मेडिकल यूनिट के उपलब्ध हैं। एस.पी. श्री गौरव तिवारी ने वाहनों को त्वरित सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सीएमएचओ ने बाजना के लिए नया वाहन 108 की आवश्यकता बताई। कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने निर्देशित किया कि रेफरल केसेस में कमी लाई जाए और गर्भवती माताओं को दी जाने वाली सेवाओं के लिए जननी एक्सप्रेस का उपयोग बढाया जाए, इसके लिए डिस्चार्ज किए जाने वाले केसेस की सूची पूर्व से तैयार की जाए ताकि समय की बचत हो सके। 108, जननी और मोबाईल मेडिकल यूनिट की रिर्पोटिंग की नियमित समीक्षा की जाए और वाहनों के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाए ।
Arjun patidar 9617581494

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें