पिपलौदा / माध्यमिक शालाओं में कक्षा 08वी तथा प्राथमिक स्तर कक्षा 05वी की बोर्ड पेटर्न पर होने वाली परीक्षाओं के परिणाम सुधारने के लिए शिक्षा विभाग लगातार प्रयास कर रहा है । इसके लिए पहले चरण में माध्यमिक शालाओं में अग्रेजी विषय पढ़ाने वाले शिक्षकों का दो चरणों में 25 से 28 नवम्बर तक वर्चुअल क्लास के माध्यम से दो दिन का प्रशिक्षण उत्कृष्ट विद्यालयों में होगा ।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉ नरेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि भोपाल से वर्चुअल क्लास के माध्यम से विषय विशेषज्ञो द्वारा शिक्षकों से सीधे संवाद किया जाएगा। इसमें अंग्रेजी विषय की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। प्रशिक्षण में जगदीश शर्मा रतलाम, विशाल पांडे बाजना, अंजलि पाठक सैलाना, प्रीति मूले पिपलौदा, सचिन पटवा आलोट तथा दर्शिनी देवड़ा को जावरा के लिए मेंटर्स नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार प्राथमिक शालाओं के शिक्षको के लिए 2 से 12 दिसंबर तक पांच चरणों में प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। जिले के 1584 प्राथमिक तथा 564 माध्यमिक शालाओं के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में नहीं आने वाले शिक्षकों के वेतन से प्रतिदिन के मान से 600 रूपए की राशि वसूल किए जाने के निर्देश राज्य शिक्षा केन्द्र ने प्रदान किए हैं। प्रशिक्षण के लिए राज्य शिक्षा केन्द्र के विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए मॉड्युल के आधार पर जानकारी प्रदान की जाएगी।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें