ओसत बहुत कम निकल रही सोयाबीन, सुखाने के लिए करना पड़ रही मशक्कत

सैलाना । समीपस्थ गांव अडवानिया में बारिश का रूख देखकर किसान घर-घर के जैसे तैसे सोयाबीन की फसल समेटने में लगे हैं ।  सोयाबीन कटाई के तुरंत बाद निकाल रहे हैं । किसानों का कहना है कि बारिश  का कोई ठिकाना है इसलिए सावधानी जरूरी है। इधर गांव अडवानिया के मुकेश पाटीदार ,छोगालाल पाटीदार, समरथ पाटीदार ,प्रकाश पाटीदार आदि का कहना है कि इस बार सोयाबीन की लागत नहीं निकल रहीं हैं । एक से डेढ़ क्विंटल बिघा की सोयाबिन नहीं निकल रही है ।

सोयाबीन सुखाने के लिए हो रहीं माथापच्ची

 थ्रैशर से निकालने के बाद सोयाबीन को धूप निकले तो घर के बाहर धूप में सुखा रहे हैं । नहीं निकले तो घर के अंदर कूलर, पंखा चला कर सोयाबीन मे हवा दे रहे हैं।