दिल्ली की संस्था श्री अरविंदो सोसाइटी द्वारा श्री देवेंद्र वाघेला माध्यमिक शिक्षक माध्यमिक विद्यालय घोड़ा पल्ला शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवगढ़ रतलाम को शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार के लिए प्रशंसा पत्र टिचर इनोवेशन अवार्ड दिया गया, एक मंच शिक्षकों के लिए शिक्षकों के द्वारा टीचर इनोवेशन अवॉर्ड से अरविंद सोसाइटी दिल्ली द्वारा शिक्षा पर नवाचार के लिए प्रशंसा पत्र टीचर इनोवेशन अवार्ड दिया अभिनव शिक्षण के प्रोत्साहन मैं योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया देवेंद्र वाघेला माध्यमिक शिक्षक ने 2013 में प्रमोशन पर आकर संस्था में 43 विद्यार्थी की संख्या से आज 93 विद्यार्थियों की संख्या है इन्होंने शिक्षा में नवाचार बच्चों को सुविधा के साथ-साथ हर संभव प्रयास किए जिससे परीक्षा परिणाम में100%प्रतिशत आया वह इस साल कक्षा छठी में 43 बच्चे भर्ती हुए जो इनके द्वारा किए गए पढ़ाई के प्रति नवाचार की ही देन है यह बच्चों को हर संभव मदद करते हैं वह संस्था के प्रति समर्पित है रतलाम कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान आदिम जाति कल्याण जनजाति विभाग रतलाम के सहायक आयुक्त श्री परिहार सर, सैलाना जनपद शिक्षा केंद्र से श्री जयेंद्र सिंह हाड़ा ,कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवगढ़ के श्री जितेंद्र कुमार गुप्ता संस्था के प्रधानाध्यापक श्री लक्ष्मण अमलियार ग्राम पंचायत डुगरा पूंजा कि सरपंच श्रीमती पूंजी लक्ष्मण व इष्ट मित्रों ने दिल्ली के संस्था द्वारा नवाचार के लिए प्रशंसा पत्र व अवार्ड के लिए श्री वाघेला को बधाई व शुभकामना दी है

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें