राणा पूंजा भील की जयंती पर रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

सैलाना ।  क्षेत्र के आदिवासी  युवाओं ने राणा पूंजा भील की जयंती पर जूनावास बांसवाड़ा रोड स्कूल से पैदल रैली निकाली। यह रैली संपूर्ण नगर में भ्रमण करते हुए नगर परिषद कार्यालय पहुंची । युवाओ ने यहां कुछ देर के लिए सांकेतिक धरना देकर नारेबाजी की।ओर जिला प्रशासन के नाम तहसीलदार महेश सिंह सोलंकी को ज्ञापन सौंपा ।ज्ञापन में बताया गया की दो साल पहले
 बस स्टैंड पर डॉ बीआर अंबेडकर की प्रतिमा लगाने के लिए  जिला कलेक्टर ने नगर परिषद को आदेश किया था।लेकिन आज दिन तक यहां प्रतिमा नही लगी ।जिसे शीघ्र लगाएँ वर्ना प्रशासन के खिलाफ उग्र  आंदोलन किया जाएंगा ।

 कालू बारोट ,विलेश खराडी ,नारायण कटारा , भरत डिंडोर ,केशु निनामा ,मुकेश भूरिया ,रमेश खराडी ,बंटी मईडा, तेजपाल सोलंकी सहित कई लोग उपस्थित थे  । ज्ञापन का वाचन विक्रम चारेल ने किया तथा आभार चंदू मईडा ने माना





Arjun patidar 9617581494