पटवारी ने जमा करवाए बस्ते , ज्ञापन सौंपा और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए
सैलाना । तहसील के पटवारी योने गुरुवार को तहसील कार्यालय में अनुविभागीय अधिकारी कामनी ठाकुर को बस्ते जमा करवा कर ज्ञापन सौंपकर अनिश्चित काल हड़ताल चले गए।
ज्ञापन में बताया गया कि मध्य प्रदेश के खेल एवं उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने ग्राम रंगवासा जिला इंदौर में आयोजित कार्यक्रम आपकी सरकार आपके द्वार में सार्वजनिक मंच से मध्य प्रदेश के सभी 100% पटवारियों को रिश्वतखोर कहा तथा दिनांक 2 अक्तूबर को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा प्रदेश के पटवारियों एवं गिरदावरो पर लाखों रुपए रिश्वत लेने संबंधी बेबुनियाद मनगढ़ंत झूठे आरोप लगाकर प्रदेश के सभी पटवारियों को मानसिक रूप से कष्ट पहुंचाया। जिससे मध्यप्रदेश के सभी गिरधावर व पटवारी के मान सम्मान को ठेस लगीं ।
पटवारी संघ के तहसील अध्यक्ष लाल सिंह राठौर ने बताया कि मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 30 सितंबर को कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौपकर 3 दिन का अवकाश भी लिया । लेकिन 3 दिन के भीतर अब तक मंत्री जी ने माफी नहीं मांगी। इसलिए प्रदेश के सभी पटवारियों द्वारा आत्म सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए मध्य प्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर 3 अक्तूबर से पूर्ण हड़ताल पर जा रहे हैं । हड़ताल पर जाने के पूर्व सभी पटवारियों ने तहसील कार्यालय में अपने बस्ते जमा करवा दिए।
इस दौरान कैलाश खराडी , निर्मल मग, प्रकाश डिंडोर, कमलेश राठौर ,दीपमाला राठोर, सुरेन्द्र वर्मा ,विश्वास मेहता, आशीष तिवारी , राजेश सोनी, नागेश्वर निनामा , अजय शिकारी, रेखा पाटीदार, रुचिका गुप्ता, समता मंगरिया, मनोज मईडा, मोहन पाटीदार एवं विश्वास मेहता सहित अन्य पटवारी उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन तहसील अध्यक्ष लाल सिंह राठौर ने किया तथा आभार बहादुर सिंह डोडियार ने माना।
Arjun Patidar 9617581494

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें