आतंक के चलते टोने टोटके में नगरवासी


नामली नगर की विशेषता को सलाम करते है। एक से दो माह में दो बार कुत्तो को पकड़ कर नगर परिषद नामली ने अपना काम कर दिया फिर भी इन  कुत्तो का आतंक वही के वही बराबर है ओर आम जनता कुत्तो के आतंक से परेशान तो है ही क्यो की बच्चो को काटने का डर तो कभी बाइक सवार व्यक्ति को घिरने का भय मगर कुत्तो के आतंक के चलते नामली नगर के ही आधे से ज्यादा घरों में टोटके देखे जा सकते है। ओर टोटका भी कुत्ते को भगाने व घरों के आसपास सफाई रखने को लेकर 


अब जानते है यह टोने टोटके है क्या ओर इनमें करते है क्या


पानी की खाली बोतल में पानी के साथ कंकु घोल कर बोतलों को घरों के बाहर रख दी जाती है जो नामली में अधिकांश घरों के बाहर देखी जा सकती है जब इस प्रकार के टोने टोटके के लिए Ind24 टीम ने आम जनता के बीच जा कर पड़ताल के साथ जानकारी कि तो इस प्रकार से पानी मे कंकु (जिससे पानी लाल कलर का हो जाता है)मिलाकर के बोतलों को रखने से कुत्ते घरों के आगे गन्दगी नही करते है व घरों के आसपास नही आते है यह एक दूसरे के देखते हुए हर कोई अपने घरों के बाहर लाल कलर वाली बोतले रख रहे है