शिक्षक दिवस के अवसर पर हुए विभिन्न आयोजन।
Sk news@पिपलौदा प्रतिनिधि अर्जून पाटीदार
पिपलौदा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में दो दिवसीय शिक्षक दिवस कार्यशाला का समापन विभिन्न आयोजनों के साथ पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश मिश्रा के सम्मान के साथ हुआ। कार्यक्रम में छात्राध्यापकों ने डाईट के सभी अकादमिक स्टाफ के साथ पूर्व प्राचार्य के.एल.दईया तथा अकादमिक समन्वयक संजय भट्ट का भी सम्मान किया। छात्राध्यापकों ने अपने विचारों में सर्वपल्ली डॉ.राधाकृष्णन के जीवन, उनके कार्यों तथा शिक्षकों के आदर्शों को समाहित करते हुए शिक्षा की गुणत्ता के लिए शिक्षकों के समर्पण की महत्ता बताई। दो लघुनाटिकाओं के माध्यम से शिक्षा की आवश्यकता तथा मोबाईल का शिक्षा पर प्रभाव स्पष्ट करते हुए शैक्षिक प्रेरणा प्रदान की। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए संजय भट्ट ने वर्तमान शिक्षा में शिक्षकों के बीच समन्वय तथा समर्पण भाव को स्पष्ट किया। के.एल.दईया ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की उपयोगिता तथा इतिहास की जानकारी प्रदान करते हुए छात्राध्यापकों को भविष्य की शिक्षा व्यवस्था के परिणामों तथा शिक्षकीय भूमिका पर प्रकाश डाला। मुख्यवक्ता श्री मिश्रा ने कहा कि गुरूकुल की व्यवस्था से वृत्तिभोगी शिक्षकों तक सफर शिक्षकों ने देखा है तथा शिष्यों को जीवन जीने कला से परिचित करवाया है। आज के दौर में इंजीनियर, डॉक्टर तथा अधिकारी के रूप में पैसा कमाने की मशीन तो स्कूलों में बन रही है, लेकिन अच्छे मनुष्य पैदा नहीं हो रहे हैं। यह परिवर्तन शिक्षकों को समाज में लाने की जिम्मेदारी को स्वीकार करना होगा। कार्यक्रम का संचालन छात्राध्यापकों के समूह ने किया तथा आभार प्राचार्य डॉ.नरेन्द्रगुप्ता ने माना। कार्यक्रम में डाईट के भंवरलाल सोनी, अलका आचार्य, संगीता भट्ट, राजेन्द्रराव भोगलेकर तथा अजय मरमट उपस्थित थे।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें