नगर में गत दिनों बाढ़ से प्रभावितों को मुआवजा देने के लिए सर्वे का कार्य प्रारंभ ।
Sk news@पिपलौदा प्रतिनिधि रिपोर्ट
पिपलौदा-नगर में गत दिनों बाढ़ से प्रभावितों को मुआवजा देने के लिए सर्वे का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। नगर में प्रदेश कांग्रेस सचिव के.के.सिंह कालूखेड़ा के गुरूवार को हुए दौरे में नए बस स्टैंड के दुकानदारों ने ज्ञापन देकर मुआवजा की मांग की थी।
गत 14 सितंबर को नगर में आई बाढ़ से नए बस स्टैंड की दुकानों को भारी नुकसान हुआ था। कई दुकानों में पानी घुस गया था तथा दुकानों में रखा सामान नष्ट हो गया था। इसको लेकर गुरूवार को प्रदेश कांग्रेस सचिव के.के.सिंह कालूखेड़ा ने क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ प्रभावितों की समस्या को जाना था। बाढ़ प्रभावित दुकानदारों ने श्री कालूखेड़ा को ज्ञापन सौंप कर मुआवजे की मांग की थी। श्री कालूखेड़ा ने इसके लिए तहसीलदार को उचित सर्वे करवा कर क्षेत्र के बाढ़ तथा अतिवृश्टि से प्रभावित किसानों तथा दुकानदारों को नियमानुसार मुआवजा दिए जाने की कार्यवाही की जाने के लिए कहा था। शुक्रवार को पटवारी रमेश रैदास के नेतृत्व में दल गठित कर नगर के बाढ़ प्रभावित दुकानदारों का सर्वे कर सूची बनाई गई । दुकानदारों ने बताया कि उनकी दुकानों में पानी भर जाने से दुकान में रखा सामान तथा फर्नीचर का नुकसान हुआ है। पटवारी रैदास ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सर्वे का कार्य किया जा रहा है तथा राजस्व नियमानुसार मुआवजा की कार्यवाही की जाएगी।
9617581494

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें