नगर में दो एटीएम वह भी राम भरोसे,,,उपभोक्ताओं को होना पड़ रहा परेशान।


Sk news@रतलाम जिला ब्यूरो रिपोर्ट


रतलाम-जिले के पिपलौदा नगर में दो एटीएम है वह भी रामभरोसे चल रहे है।दोनो एटीएम में कभी राशी नही होती है या कभी बन्द होते है जिस कारण से बैंक के उपभोक्ताओं को लगभग 18 किमी तक एटीएम की सुविधा नहीं मिल रही है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नगर में स्टैट बैंक की शाखा परिवर्तित होने के बाद शाखा के बाहर लगा एटीएम बंद हो गया है। इसके अलावा स्टैट बैंक का एक और एटीएम जो नगर के झंडा चोक चौराहे पर लगा है जिसका संचालन निजी कंपनी कर रही है। तीसरा एटीएम बैंक ऑफ इंडिया का है, जिसकी शाखा नगर में नहीं है। इन तीनों एटीएम की विभिन्न परेशानियों से उपभोक्ता परेशान हो गए हैं। शाखा परिवर्तित होने के बाद शाखा के बाहर लगे एटीएम का कनेक्शन शाखा विच्छेद करने से बंद हो गया है। झंडा चौक चौराहे पर लगा एटीएम मौसम की मार के कारण अक्सर कनेक्टीविटी नहीं मिलने से बंद हो जाता है। इसी प्रकार बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में अक्सर राशी नहीं होती तथा पूर्व में कुछ उपभोक्ताओं के त्रुटिपूर्ण नोट निकलने के कारण इस पर उपभोक्ताओं का विश्वास टूट गया है। इस संबंध में शाखा प्रबंधक नरेश वशिष्ट का कहना है कि शाखा परिवर्तन के साथ ही नया एटीएम चालू किया जाएगा।जिसके माध्यम से उपभोक्ताओं को राशी निकालने व जमा करने में भी सुविधा उपलब्ध होगी।नवींन एटीएम लिए कार्यादेश जारी हो चुके हैं।।

बैंक के ग्राहकों का कहना है कि एटीएम की सुविधा नई आबादी तथा नाका क्षेत्र में भी होना जरूरी है,क्योंकि अब बैंक की शाखा भी नगर के मध्य में संचालित हो रही है। इससे बाहर से आने वाले उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है।


फोटो सलग्न-झंडा चोक पर स्थित स्टेट बैंक की बन्द पड़ी एटीएम मशीन