जीवन मे शांत रहना लाभदायक व रोष रखना हानिकारक - गच्छाधिपति श्री
Sk news@पिपलौदा प्रतिनिधि अर्जुन पाटीदार
पिपलौदा - पावनिय चातुर्मास महोत्सव के दौरान श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ धाम पर गच्छाधिपति नित्यसेन सूरीश्वर जी म.सा.ने कहा कि जिस प्रकार ठंडा हथौड़ा गर्म लोहे को तोड़कर ईच्छानुकूल आकार में परिवर्त्तित कर देता है
इसी प्रकार शांत प्रकृति का जीव गर्म प्रकृति वाले जीव को प्रसंग आने पर सुधार सकता है व जीवन में शांत रहना लाभदायक व रोष रखना हानि कारक है इसी प्रकार पालक अपने बच्चो को धार्मिक पाठशाला,गुरुकुल एवं उपाश्रय में भेजकर संस्कार वान बना सकते है।
मुनिराज श्री सिद्धरत्न विजय जी म.सा.ने उत्तराध्यन सूत्र के बारे में बताया की जिस प्रकार बंद दुकान में रखे माल के बारे में दुकान खुलने पर ही पता चलता है उसी प्रकार मानव जब बोलना शुरू करता है उससे ही उसके सज्जन व दुर्जन होने का ज्ञात हो जाता है वाणी दिल को जीत भी लेती है व वाणी से आघात भी होता है अतः मानव को हमेशा संयमित वाणी का प्रयोग करना चाहिए।
मुनिराज श्री विद्वदरत्न विजय जी म.सा.ने कहा कि विक्रम चरित्र के बारे में बताया कि अग्नि बैताल द्वारा विक्रम को सो वर्ष की आयु बताकर कहा कि किसी भी प्रकार से मृत्यु नही हो सकती है तब विक्रम व अग्नि बेताल आमने सामने हो गए और अग्नि बेताल ने विक्रम की आज्ञा में रहने का स्वीकार कर राज दरबार मे उपस्थित रहकर विक्रम के आदेशों का पालन करने का निर्णय किया ।
मुनिराज तारकरत्न विजय जी म.सा.द्वारा आत्म भावना प्राथर्ना करवाई गई ।
मुनिराज प्रशमसेन विजय जी म.सा.,मुनिराज श्री निर्भयरत्न विजय जी म.सा. साध्वी श्री भाग्यकला श्री जी म.सा. आदि ठाणा उपस्थित थे।
ये रहे लाभार्थी - श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ धाम प्रचार सचिव प्रफुल जैन ने बताया कि दादा गुरुदेव व पूण्य सम्राट की आरती का लाभ बाबुलाल कन्हैयालाल बुपकिया परिवार भाटपचलाना व प्रभावना का लाभ कैलाशचन्द्र बाबुलाल धारीवाल परिवार राजगढ़ गवली का लाभ यशवंत कुमार संदीप बरमेचा परिवार ने लिया सभी लाभार्थीयो का विजय कुमार चन्द्रगोता परिवार द्वारा बहुमान किया गया साथ ही भाटपचलाना,दलोट,कुक्षी,बाग, उज्जैन, आदि श्री संघ के सदस्यों ने गच्छाधिपति श्री व साधु साध्वी भगवंत का आशीर्वाद लिया
पावनिय चातुर्मास में चल रही तप आराधना के साथ ही नटवर सिंह राठौर के 20 उपवास की तपस्या चल रही है संचालन चातुर्मास प्रभारी राकेश जैन व तरुण अध्यक्ष हर्ष कटारिया ने किया।
हुई प्रथम वाचना - उपधान तप के आराधकों की प्रथम वाचना में नमस्कार महामंत्र की वाचना पूज्य गच्छाधिपति नित्यसेन सूरीश्वर जी ने प्रदान की व नवकार महामंत्र की जानकारी देते हुए बताया कि जिस प्रकार बिना लायसेंस लिए वाहन चलाने पर दंड होता है उसी प्रकार जोगोद्वहनविधि (उपधान) कर वाचना लेकर सूत्रों को बोलने का अधिकार प्राप्त हो जाता है ।
आज होगा प्रभु संग मिलन - पूज्य गच्छाधिपति श्री की निश्रा में तरुण परिषद द्वारा दिनांक 14 सितंबर शनिवार को प्रातः 9 बजे पूण्य सम्राट प्रवचन मंडप में विवेचनकार पारस भाई गड़ा मुम्बई द्वारा प्रभु मिलन व भक्ति का आयोजन होगा आयोजन का लाभ कैलाशचंद्र शेलेन्द्र कुमार कटारिया परिवार पिपलौदा रतलाम द्वारा लिया गया।
फोटो सलग्न-उपधान तप करती महिला

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें