मुख्य बाजार में अस्थाई अतिक्रमण हटाने पहुचे थाना प्रभारी।


Sk news@पिपलौदा प्रतिनिधि रिपोर्ट


पिपलौदा। नगर में लगतार अतिक्रमण तथा आवागमन में परेषानी की शिकायत के चलते थाना प्रभारी ने पुलिस बल सहित नगर का भ्रमण किया। यातायात में बाधा बन रहे अस्थाई अतिक्रमणकर्ताओं को हिदायत देकर अतिक्रमण हटवा कर यातायात बाधित स्थान व्यस्थित किया।
थाना प्रभारी प्रतापसिंह भदौरिया ने बताया कि नगर में विभिन्न स्थानों से सड़कों पर आवागमन बाधित होने की शिकायत मिल रही थी। इस पर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ भ्रमण किया। कुछ व्यापारियों ने दुकानों के सामने सामान रख कर अस्थाई अतिक्रमण कर लिया था। इससे वाहनों को निकलने में असुविधा हो रही थी। अस्थाई अतिक्रमणकर्ताओं को मौके पर समझाइस दी गई। पुराने बस स्टैंड पर कुछ स्थानों पर ठेला लगाने से हाकर्स झोन का व्यवस्थित प्रयोग नहीं हो रहा था। इसका भी सुधार किया गया। पुलिस की इस कार्यवाही से व्यापारियों में हड़कंप मच गया तथा कई स्थानो पर व्यापारियों ने पुलिस के पहुॅचने से पहले ही अस्थाई अतिक्रमण हटा दिया। कुछ व्यापारियों ने बोर्ड हटाए तो कुछ ने दुकान के सामने रखा सामान हटा दिया। पूर्व में पुलिस ने इस प्रकार की कार्यवाही की थी, लेकिन लतागार मॉनिटरिंग नहीं होने से अस्थाई अतिक्रमण पुनः पनपने लग जाते हैं। थाना प्रभारी भदौरिया ने बताया कि समय समय पर इस प्रकार की कार्यवाही की जाएगी तथा इसके प्रथम चरण में व्यापारियों को समझाइस दी गई है आगे अगर इस प्रकार की गतिविधि पाई जाती है तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी तथा सामान जब्त किया जाएगा।


9617581494