![]() |
| RATLAM SK NEWS |
पौष्टिक लड्डू व स्वच्छता किट दी गई
रतलाम - महिला बाल विकास विभाग द्वारा जारी पोषण माह के अंतर्गत विशेष परामर्श सत्र मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में आयोजित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुनीता यादव के निर्देशन में सहायक संचालक सुश्री अंकिता पंड्या ने पौष्टिक आहार तथा पर्यवेक्षक एहतेशाम अंसारी द्वारा शिशु को स्तनपान कराने का सही तरीका एवं समझाईश नवप्रसुताओ दी गई। हेल्थ मीडिया ऑफिसर सरला कुरील ने नवप्रसूताओ को स्वच्छता एवं टीकाकरण की जानकारी दी। इस सत्र के दौरान एक सौ से भी ज्यादा नवप्रसूताएं चिकित्सालय में थी, इस अवसर उनको पौष्टिक लड्डू तथा स्वच्छता किट भी उपलब्ध कराए गए।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें