स्कूल की बाउंंड्रीवाल के निर्माण को लेकर दो पक्षों में आपस विवाद


Sk news@पिपलौदा प्रतिनिधि अर्जुन पाटीदार



पिपलौदा। जनपद के ग्राम बड़ायला माताजी में स्कूल की बाउंंड्रीवाल के निर्माण को लेकर दो पक्षों में आपस विवाद हो गया। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए ३ आरोपियों के खिलाफ गाली गलौच, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी का प्रकरण दर्ज किया है, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है।
पुलिस थाना के सहायक उपनिरीक्षक एस.के. कटारा ने बताया कि ग्राम बड़ायला माताजी के मुकेश कुमार पिता रामेश्वर डांगी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि शासकीय स्कूल की बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य किए जाने को लेकर ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव पारित किया था। इसमें ग्राम पंचायत के पंच तथा मुकेश के भाई दिलीप कुमार ने समर्थन किया था। इसे लेकर कारूलाल पिता शंकरलाल डांगी तथा अनिल पिता कारूलाल डांगी को आपत्ति थी। २ सितंबर को शाम ४ बजे पंचायत परिसर में मुकेश तथा दिनेश इसके बारे में बात कर रहे थे। इसे लेकर कारूलाल तथा उसके पुत्र बंटी उर्फ बंटू व अनिल डांगी मुकेश को गालिया देने लगे। कारूलाल ने मुकेश के साथ मारपीट शुरू कर दी तथा उसके पुत्रों ने झूमा झटकी कर शर्ट फाड़ दिया व दीवार में धक्क ा दे दिया। मारपीट की आवाज सुनकर मुकेश के भाई दिलीप पंचायत से निकल कर परिसर में आए तो तीनों पिता पुत्रों ने उसके साथ भी मारपीट की। दिनेश डांगी तथा अनोखीलाल प्रजापत ने बीचबचाव कर मारपीट से छुड़वाया। कारूलाल ने दोनों भाईयों को प्रस्ताव का समर्थन वापस लेने के लिए जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने रिपोर्ट पर कार्यवाही करते हुए तीनों पिता पुत्रों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल पुलिस की पकड़ से दूर है। थाने का एक दल आरोपितों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रहा है।