शिवपुरी में हुए दोहरे हत्याकांड के विरोध में सौंपा ज्ञापन सैलाना

 सैलाना । विगत दिवस शिवपुरी में खुले में शौच करने के कारण गांव के ही दबंगों द्वारा वाल्मीकि समाज के दो सगे भाई बहनों को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डालने के विरोध में नगर के वाल्मीकि समाज ने राज्यपाल  के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।  ज्ञापन में बताया गया कि इस घटना से पूरे प्रदेश में गहरा आक्रोश है आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए,
 संबंधित परिवार के मुखिया को एक करोड़ रुपया आर्थिक सहायता दी जाए एवं परिवार के एक सदस्य को शासकीय सेवा दी जाए की मांग की ।

इस दौरान पूनम ,रतन ,मांगीलाल, जितेन्द्र ,धर्मेंद्र ,बीजा बाई, नाथूलाल, हरिओम,अजय भगत, नवनीत,दीपक ,महेश ,दिलीप ,विजय भगत तथा अविनाश सहित कई लोग उपस्थित थे।


Arjun patidar 9617581494

https://www.netcpms.com/asbp1bd51k?key=72d98a7d7b45e87b01cbbee5552a187b