राज्य स्तरीय पर्यटन क्विज में भाग लेने जिले की टीम रवाना
रतलाम- पूरे प्रदेश से चुनकर आने वाले 52 जिलों की विजेता टीमों के बीच होने वाली राज्य स्तरीय मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज में भाग लेने वाली रतलाम जिले की टीम भोपाल रवाना हुई।
यह जानकारी देते हुए जिले के क्विज मास्टर श्री गिरीश सारस्वत ने बताया कि जिले में आयोजित जिला स्तरीय पर्यटन क्विज में 160 टीमो के बीच विजेता रही श्री गुरु तेगबहादुर पब्लिक स्कूल की टीम 5 सितंबर को भोपाल में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। टीम के सदस्य आदित्य तिवारी, कु. आयुषी पटेल एवं भुवनेश त्रिवेदी को बधाई देते हुए जिला पर्यटन विकास परिषद की सचिव श्रीमती लक्षमी गामड़, जिला नोडल अधिकारी सुश्री शिराली जैन, जिला शिक्षा आधिकारी श्री वरधानी ने अच्छे परिणामों के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की। यहाँ उल्लेखनीय है कि पर्यटन उत्सव के रूप में मनाये जाने वाले इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रतिभागी टीमों को पर्यटन विभाग द्वारा भोपाल का भ्रमण करवाया जाएगा।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें